फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: पति ने तीन बार कराया गर्भपात, बिना तलाक दिए रचाई दूसरी शादी, पुलिस बोली- जांच कर होगी कार्रवाई

Sun, 04 Jun 2023 01:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति के खिलाफ गर्भपात कराने और दूसरी शादी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में सिकंदरा क्षेत्र निवासी महिला ने पति पर गर्भपात कराने व दूसरी शादी करने का आरोप लगा तहरीर दी है। रूरा के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि सिकंदरा के गौरी हसनपुर गांव निवासी एक युवक ने उसके साथ पांच साल पूर्व हिंदू रीति रिवाज के साथ कानपुर नगर के पनकी मंदिर में प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन

इसके बाद रनियां में एक मकान में किराये पर कमरा लेकर उसे रखा था। इसके बाद पति ने तीन बार उसका गर्भपात करा दिया गया। अब बिना तलाक दिए ही दूसरी युवती से शादी कर ली है। पति से इस बाबत बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है।
मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे। उन तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि युवती के परिजनों ने भी धोखा करने का शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। लड़के पर दूसरी लड़की से शादी करने का आरोप भी लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें