फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बना ब्लैकमेलर: पहले बनाई फर्जी आईडी...बांट दिया पत्नी का नंबर, फिर करने लगा परेशान, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 08 Jun 2023 02:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में पति ने फर्जी फेसबुक आईडी बना पत्नी का मोबाइल नंबर बांट दिया। इसके बाद उसे प्रताड़ित कर आत्महत्या लिए मजबूर कर रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में पति द्वारा अपनी पत्नी के फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि बीएसएफ में नौकरी करने वाले थरियांव फतेहपुर निवासी उसके पति ने उसके फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी अकाउंट बनाया।

विज्ञापन

इसके बाद उसे प्रताड़ित कर आत्महत्या लिए मजबूर कर रहा है। दोनों के बीच पहले से दहेज प्रताड़ना व मेंटनेंस एक्ट के तहत केस चल रहे हैं। केस को वापस लेने के लिए वह इस तरह की हरकतें कर ब्लैकमेल कर रहा। फ्रॉड आईडी से उसने सबको मैसेज किया।
इसमें उसके निजी मोबाइल नंबर को बांट रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पति की बेहद शर्मनाक हरकत से रिश्ते शर्मसार हुए हैं। महिला का आरोप है कि पति ने उसका मोबाइल नंबर बांट दिया, जिसके बाद उसके फोन पर भद्दे मैसेज आने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें