न जाने ऐसा क्या हो गया कि एक शादीशुदा जोड़े ने फंदे पर लटक अपनी जान दे दी। सुबह एक के बाद एक दो लाशें देख पूरा औरैया हिल गया। सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर सहायल थाना क्षेत्र के कई बड़े अधिकारी पहुंच गए।
पुलिस के मुताबिक मामला आत्महत्या का लग रहा है। बताया जाता है कि मृतक मंजीत व उसकी पत्नी शबनम के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। जिसके कारण दोनों ने खुदकशी कर ली।