फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी का मामला: ओमान में फंसी दो महिलाओं के दस्तावेज गायब, जल्द लौट सकेगी एक और महिला

Thu, 08 Jul 2021 01:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

भारतीय दूतावास ने एक महिला को मुक्त कराकर दूतावास में बुलाया है। उसके दस्तावेज भी मिल गए हैं। महिला को जल्द ही वापस भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमान में फंसी तीन महिलाओं को वापस लाने के लिए भारतीय दूतावास की ओर से औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं, लेकिन अब तक केवल एक ही महिला का पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज मिले हैं। दो महिलाओं के दस्तावेज गायब हो गए हैं।
विज्ञापन


मानव तस्कर अतीकुर्रहमान व मुजम्मिल ने नौकरी का झांसा देकर उन्नाव व कानपुर की आधा दर्जन महिलाओं को ओमान भेजा था। ओमान पहुंचने के बाद महिलाओं को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। आरोप है कि ओमान में सर्वेंट एजेंसी की संचालिका आयशा ने उन्हें जिन शेखों के यहां भेजा, वहां बंधक बनाकर उत्पीड़न किया जा रहा है।

शिकायत के बाद अप्रैल में उन्नाव की एक महिला और मई में पंजाब की दो महिलाओं को शेखों के चंगुल से मुक्त कराकर भारत लाया गया था। अभी तीन अन्य महिलाएं ओमान में फंसी हैं, जिनकी सूचना क्राइम ब्रांच ने ओमान के भारतीय दूतावास को दी थी। इस मामले में भारतीय दूतावास ने एक महिला को मुक्त कराकर दूतावास में बुलाया है। उसके दस्तावेज भी मिल गए हैं। महिला को जल्द ही वापस भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन


दो महिलाओं के दस्तावेजों का इंतजार
एडीसीपी क्राइम ब्रांच दीपक भूकर ने बताया कि उन्नाव के सफीपुर व बेकनगंज की महिलाओं के दस्तावेज अभी नहीं मिले हैं। महिला ने वॉयस मैसेज भेजकर बताया कि सर्वेंट एजेंसी की संचालिका ने दस्तावेज अपने पास होने की बात से इनकार किया है। इस पर ओमान के लेबर डिपार्टमेंट से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें