ओवरटेक करने के बाद बोलेरो चालक का संतुलन बिगड़ा
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों वाहनों की गति बहुत तेज थी। मोड़ पर एक वाहन को ओवरटेक करने के बाद बोलेरो चालक का संतुलन बिगड़ा यह देखकर सामने से आ रही बस के चालक ने भी बस को बचाने का प्रयास किया, तो बस दाहिने साइड की ओर आ गई। इसी बीच दोनों की भीषण टक्कर हुई।
बोलेरो का आधा हिस्सा बस के अगले हिस्से में घुस गया
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का आधा हिस्सा बस के अगले हिस्से में घुस गया। चीख पुकार के बीच हाईवे पर जाम लग गया। बोलेरो सवार मप्र के पन्ना जिला अजयगढ़ के लइचा गांव निवासी बोलेरो मालिक/चालक प्रताप पटेल (45), उसकी पुत्री आकांक्षा (10) , पुत्र सनद पटेल (12), बहन रामबाई (35) व कोर्राही कमासिन बांदा निवासी जगजीत कुशवाहा (50), आनंदी पटेल और अशोका की मौत हो गई।
जेसीबी बुलवाकर बोलेरो व बस को अलग कराया
इसके अलावा बोलेरो सवार अरविंद, सविता, सुनैना, अंश, संतोष व गुलाब घायल हुए। बस सवार नौ यात्री घायल हुए। बस सवार मामूली रूप से घायल होने पर प्राइवेट इलाज कराकर गंत्वय चले गए। घटना स्थल पर पहुंचे डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने जेसीबी बुलवाकर बोलेरो व बस के अगले हिस्से को अलग कराया। बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे।
यात्रियों को अन्य बस से गंतव्य भेजा गया
इसमें दो श्रद्धालुओं के शव फंस गए थे, जिन्हें जेसीबी के माध्यम से निकाला गया। चार एएलएस एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। लगभग एक घंटे तक हाइवे पर जाम की स्थिति रही। जेसीबी से दोनों वाहनों को हाइवे से हटाकर किनारे खड़ा कराया गया। इसके बाद मार्ग शुरू हो पाया। घायलों में चार की हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस की मदद से बस सवार यात्रियों को अन्य बस से गंतव्य भेजा गया।