फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Accident: पत्थर से टकराकर फिसली बाइक, दो की मौत...बाइक सवार नहीं लगाए थे हेलमेट, परिजन बेहाल

Sun, 19 Nov 2023 07:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहने था। रविवार को पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले के मानिकपुर कस्बे में तेज रफ्तार बाइक सड़क पर पड़े पत्थर से टकराकर फिसल गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक छिटककर दूर जा गिरे और सड़क किनारे पत्थर से टकरा गए। एक की मौके पर और दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

विज्ञापन

मारकुंडी थाना के नई बस्ती निवासी गुलाब कोल ने बताया कि शनिवार को उनका पुत्र गोरवा उर्फ बालगीर (22) रिश्तेदार अमचुर नेरुवा गांव के रामकुशल कोल (45) के साथ मानिकपुर गया था। देर शाम को बाइक से सोसायटी की ओर लौटते समय राज नारायण के खेत के पास बाइक सड़क पर पड़े पत्थर से टकरा गई।
इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। दोनों युवक गड्ढे में पड़े पत्थरों से टकरा गए। गोरवा की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लहूलुहान रामकुशल को अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहने था। रविवार को पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली की छुट्टी पर आया था गोरवा
दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे। गोरवा पुणे में एंबुलेंस चलाता था। वह दीपावली पर गांव आया था। चार भाइयों में बड़ा था। वही परिवार का भरण-पोषण करता था। इस घटना के बाद से मां शकुंतला का रो रोकर बुरा हाल है। उधर दूसरा मृतक रामकुशल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें