फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज दिवस: जालौन की पंचायतों का हुआ सम्मान, सीएम योगी बोले- हमें स्मार्ट शहरों के साथ स्मार्ट गांव भी बनाने हैं

Sun, 24 Apr 2022 12:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर ऐरी रमपुरा ग्राम पंचायत और जालौन जिला पंचायत को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही सीएम योगी ने ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्ष को भी अवॉर्ड दिया। 
विज्ञापन
जालौन में पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के मुहम्मदाबाद में डकोर ब्लॉक के ऐरी रमपुरा गांव में पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होने के लिए पहुंचे। उनके पहुंचते ही पंडाल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। इससे पहले सीएम ने सचिवालय परिसर और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद अन्न प्रसन और महिलाओं को गोद भराई कराई।

विज्ञापन

साथ ही, ग्रामपंचायत के द्वारा कराए गए कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यक्रमों का प्रसारण एलईडी पर दिखाया गया। बता दें कि ऐरी रमपुरा ग्राम पंचायत और जालौन जिला पंचायत का चयन राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार के लिए हुआ था। इस मौके पर सीएम योगी ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्ष को भी अवॉर्ड से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।
स्मार्ट शहरों के साथ स्मार्ट विलेजेस भी 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हमें स्मार्ट शहर के संग स्मार्ट विलेज भी बनाने हैं। यदि गांव के लोगों की सकारात्म सोच प्रधान के संग मिले, तो प्रत्येक गांव को विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विकास का विकल्प नहीं, विकास की तमन्ना  होनी चाहिए। इसी से गांव स्मार्ट बन सकेंगे। इस दौरान योगी जी ने क्षेत्र में 10वीं तक स्कूल के निर्माण की घोषणा भी की। साथ ही, प्राइमरी हेल्थ पोस्ट बनाई जाएगी, जिसे आगे चलकर प्राथमिक चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा विधायक को भी मंच पर स्थान
कार्यक्रम में मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद भानु प्रताप वर्मा, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सबसे खास बात ये रही कि मंच पर कालपी से सपा विधायक विनोद चतुर्वेदी को भी स्थान मिला। जबकि भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी से चुनाव लड़ने वाले छोटे सिंह और पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन नीचे बैठे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें