फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: बकेवर में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली; चोरी की बाइक और तमंचा बरामद

Thu, 10 Sep 2026 11:20 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा

सार

Etawah News: अछल्दा-महेवा मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान बुधवार रात पुलिस की बाइक सवार हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, रोकने का प्रयास करने पर आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी।
विज्ञापन
बकेवर में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : फ़ोटो श्रोत पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी महेवा भेजा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र के मार्गदर्शन और सीओ भरथना रामदवन मौर्य के नेतृत्व में बकेवर थानाध्यक्ष विपिन मलिक बुधवार रात पुलिस टीम के साथ अछल्दा-महेवा मार्ग पर निवाड़ी कला तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

विज्ञापन

पुलिस टीम पर फायरिंग का आरोप

पुलिस के अनुसार, इसी दौरान एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी बाइक लेकर अछल्दा की ओर भागने लगा।

पुलिस का कहना है कि घिरता देखकर आरोपी ने दोबारा पुलिस टीम पर फायर किया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए सीएचसी महेवा भेजा।

चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद

पूछताछ में घायल आरोपी ने अपना नाम अंकित उर्फ फौजी पुत्र रामचंद्र, निवासी ब्रह्मनगर, इटावा बताया। पुलिस के मुताबिक, वह कोतवाली इटावा का हिस्ट्रीशीटर है। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

विज्ञापन

सीओ भरथना रामदवन मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कोतवाली इटावा का हिस्ट्रीशीटर नंबर 293 (ए) है। उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें