फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: कोटेदार चुनाव की रंजिश में मारपीट, छत से बंदूक से हवाई फायरिंग का आरोप

Thu, 10 Sep 2026 11:19 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव में कोटेदार के चुनाव की रंजिश को लेकर मारपीट और हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। युवक ने चार लोगों पर घर के सामने गालीगलौज करने, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सीवेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे रिंकू उर्फ उपेंद्र यादव, चंद्रपाल, राजीव और रामरहीश उसके घर के सामने शराब के नशे में गालीगलौज कर रहे थे। सीवेन्द्र के मुताबिक, विरोध करने पर चारों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

आरोप है कि मारपीट के बाद चारों अपने घर चले गए। इसके कुछ देर बाद उपेंद्र यादव ने अपने घर की छत पर पहुंचकर बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में हलचल मच गई। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी।
विज्ञापन

इसके बाद सीवेन्द्र कायमगंज कोतवाली पहुंचा और चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें