फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कानपुर में मिला दुर्लभ प्रजाति का हिमालयन गिद्ध, चिड़ियाघर में 15 दिन के लिए किया गया क्वारंटीन

Sun, 08 Jan 2023 12:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में हिमालयन गिद्ध मिलने से हड़कंप मच गया। उसे देखने के लिए मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गिद्ध को सुरक्षित तरीके से पकड़कर चिड़ियाघर कानपुर प्रशासन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
हिमालयन प्रजाति का गिद्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कानपुर में विलुप्तप्राय हिमालयन प्रजाति का गिद्ध शनिवार को बेनाझाबर में ईदगाह के पास मिला। वन विभाग ने आसमान से गिरे गिद्ध को पकड़कर चिड़ियाघर प्रशासन को सौंप दिया है। चिड़ियाघर में उसे 15 दिन क्वारंटीन में रखा जाएगा और इस दौरान उसकी हर गतिविधि पर नजर भी रखी जाएगी।

विज्ञापन


डीएफओ श्रद्घा यादव ने बताया कि गिद्ध किसी वजह से जमीन पर आ गिरा था और उसे देखने के बाद स्थानीय लोगों ने बोरियों की मदद से पकड़ लिया। इस दौरान सैकड़ों लोग गिद्ध को देखने के उमड़ पडे़। बताया कि पकड़े गए गिद्ध विलुप्तप्राय प्रजाति का है। एक और गिद्ध के होने की बात कही जा रही है। उसकी तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी कहा गया है कि गिद्ध दिखे तो वन विभाग को सूचना दें।

विज्ञापन

अलग रखा गया है गिद्ध
चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक डॉ. नासिर जैदी ने बताया कि हिमालयन गिद्ध को अन्य पक्षियों से अलग अस्पताल परिसर में रखा गया है। इसका वजन करीब आठ किलो है। उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर में वर्तमान में चार हिमालयन गिद्ध मौजूद हैं।

हिमालयन गिद्ध की विशेषताएं
हिमालयन गिद्ध सात से बारह किलो वजन तक का होता है। इसके अलावा पंख फैलाने पर उसकी चौड़ाई तीन मीटर तक हो जाती है। यह गिद्ध पहाड़ी क्षेत्रों में 1200 से 5500 मीटर की ऊंचाई पर भारत से लेकर पाकिस्तान, कजाकिस्तान, उजबेगिस्तान, तजाकिस्तान, ईरान, नेपाल, भूटान व तिब्बत तक पाए जाते हैं। ये गिद्ध एक दिन में एक से डेढ़ किलो मांस खा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें