डॉ. रिजवान मोहम्मद
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। डॉ. रिजवान की पत्नी के खाते में जिस शख्स ने रकम जमा की थी, वह होटल संचालक नहीं बल्कि इंश्योरेंस कंपनी का एजेंट है। हालांकि इस तथ्य की पुष्टि की जा रही है। ऐसा भी हो सकता है कि ये दोनों शख्स अलग-अलग हों।
वहीं हिना के खाते में 40 हजार रुपये जमा करने के साक्ष्य भी पुलिस को मिल गए हैं। पुलिस ने लखनऊ स्थित उस होटल के प्रशासन से पूछताछ की है, जिसके कूपन रिजवान के पास से बरामद हुए थे। केस की जांच के दौरान तथ्य आया था कि एक होटल संचालक ने रिजवान की पत्नी हिना के खाते में नकदी जमा की। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि जांच में सामने आया कि जिसको होटल संचालक बताया जा रहा था, वह इंश्योरेंस कंपनी का एजेंट है। हिना के बैंक से खातों का और विवरण मांगा गया है।