इटावा में लापता पत्नी को ढूंढते हुए पति बस स्टैंड पहुंच गया। जिसके बाद सरेआम पति पत्नी के बीच मारपीट शुरू हो गई। क्योंकि पत्नी अपने प्रेमी संग थी। जिसको लेकर पति आग बबूला हो गया। इस घटना से बस स्टैंड पर हड़कंप मच गया।
इटावा रोडवेज बस स्टैंड पर पति-पत्नी के बीच 1 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और थाने ले गई। पति रामगोपाल निवासी भिंड के अनुसार उसकी पत्नी गुड्डी देवी निवासी लवेदी इटावा 18 तारीख से घर से अचानक लापता हो गई थी।
विज्ञापन
जिसके बाद से वह उसकी तलाश कर रहा था। तभी इटावा के बस स्टैंड पर एक अन्य पुरुष धर्मेंद्र निवासी बरीखेड़ा बकेवर इटावा के साथ दिखाई दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।
पति के साथ नहीं रहना चाहती
महिला का कहना है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। जिस कारण मैं घर छोड़कर चली आई थी। बताया जा रहा है कि महिला की गुमशुदगी 18 मई को मध्यप्रदेश के भिंड थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। इधर सूचना पर पहुंची फ्रेंड्स कॉलोनी थाना के सिपाहियों द्वारा महिला के साथ युवक को हिरासत में लिया गया है। साथ ही दोनों से पूछताछ की जा रही है।