फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौटते समय कार डिवाइडर से टकराई, आरबीआई के सहायक प्रबंधक और पत्नी की मौत

Mon, 30 May 2022 09:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

बकेवर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई है। इस हादसे में कार सवार दंपति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के बकेवर में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौटते समय रविवार रात आगरा-कानपुर हाईवे पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई), कानपुर के सहायक प्रबंधक की कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सहायक प्रबंधक और उनकी पत्नी की मौत हो गई।

विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र के ऊबटी गांव निवासी शिवपाल सिंह (57) आरबीआई, कानपुर में सहायक प्रबंधक थे। वह कानपुर के तिलक नगर स्थित आरबीआई कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। आगरा निवासी रिश्तेदार शिव औतार के अंतिम संस्कार में शिवपाल पत्नी सुषमा देवी (48) के साथ गए थे।

रविवार रात करीब 10 बजे दंपती आगरा से कानपुर के लिए निकले थे। रात करीब एक बजे सुनवर्षा रजबहा की पुलिया के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में शिवपाल की मौके पर ही मौत हो गई और सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। बकेवर थाना पुलिस ने सुषमा को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के आने पर पुलिस ने दोपहर बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया। शिवपाल की ससुराल इटावा के मोहल्ला ढौकरन में है। ससुर उदयवीर सिंह जाटव पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष और अब भाजपा में हैं। पुलिस ने हादसे की सूचना पहले उदयवीर को दी। उन्होंने कानपुर फोन कर नाती आशीष सिंह (20) को जानकारी दी। आशीष सोमवार सुबह आठ और नागपुर में एमडीएस कर रही बेटी पारुल दोपहर बाद अस्पताल पहुंची। परिजनों ने बताया कि शिवपाल को सोमवार को कार्यालय पहुंचना था, इसलिए रात में ही चल दिए थे। वह आठ साल से कानपुर में तैनात थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें