फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाइयों की आड़ में गांजे की तस्करी करने वाले दबोचे गए, एसटीएफ ने 40 लाख रुपये का नशीला पदार्थ पकड़ा

Sat, 26 Oct 2019 10:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के नवाबगंज थानाक्षेत्र में गंगा बैराज पर शुक्रवार रात एसटीएफ ने गांजा तस्करी करने वाले दो तस्करों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से गांजे से भरी एक डीसीएम बरामद हुई। उसमें साढ़े सात कुंतल गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत 40 लाख रुपये है।
विज्ञापन


आरोपी दवाई सप्लाई करने की आड़ में गांजा की तस्करी करते थे। एसटीएफ सीओ तेज बहादुर सिंह के मुताबिक जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार देर रात बैराज पर एक डीसीएम को रोका गया। चेकिंग के दौरान दवाइयों से भरी बोरियों के साथ गांजे की 30 बोरियां मिली।

एसटीएफ ने ट्रक मालिक व चालक नुनिहार टोला नवाबगंज निवासी शिवरातन सिंह व उसके साथ सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर आए हैं। गांजा शहर समेत आसपास के जिलों में सप्लाई करते। एसटीएफ के मुताबिक गैंग में एक महिला भी शामिल है। जो लीडर है। एसटीएफ अब उसकी तलाश कर रही है। एसटीएफ ने अभी तक उसके नाम का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन


ऊपर थीं दवाइयों की बोरियां
एसटीएफ के मुताबिक आरोपियों ने बंगलुरु से एक कंपनी की दवाइयां लोड की थी। जिसे काठमांडू(नेपाल) ले जाना था। जब एसटीएफ ने चेकिंग की तो ऊपर दवाइयों की बोरियां थीं और नीचे गांजा भरी बोरी थीं। पिछले कई वर्षों से आरोपी गांजे की बड़े पैमाने पर तस्करी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें