फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की शाम जिला पंचायत के पूर्व सदस्य के घर में पकड़ा जुआ, पुलिस जब अंदर पहुंची तो उड़ गए होश

Sat, 26 Oct 2019 10:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर के आदर्श नगर में रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर शनिवार की शाम लाखों रुपये का जुआ पकड़ा गया। जुए की फड़ से 17 लाख 29 हजार 113 रुपये मिले हैं। जिले में संचालित जुआरखानों में सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है। कानपुर शहर और कानपुर देहात के कई जुआरी पकड़े गए हैं। 
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीमू सिंह के घर में पहले भी जुआ का संचालन होता था। एएसपी पूजा यादव ने इलाकाई पुलिस को सूचना दिए बगैर छापा मारा। पहले सारे मोबाइल जब्त कर लिए। पुलिस टीमें छत पर चढ़ गईं। जुआरियों के कमरे में पहुंची। घेराबंदी से सारे जुआरी फंस गए। पुलिस जुआरियों को लेकर कोतवाली आई।

समर्थकों से भरी कोतवाली, चैनल बंद करना पड़ा
जिले में जुआरखाना संचालन में सीमू सिंह बड़ा नाम है। जुआरियों के बीच एक रौबदार इंसान सीमू सिंह को माना जाता है। कहा जाता है कि इसके अड्डे में संचालित कारोबार में किसी के साथ बेइमानी नहीं होती है। शनिवार को पूरे शहर में जुआ पकड़ने की सूचना फैल गई। कोतवाली में सैकड़ों लोग पहुंच गए। कुछ पैरोकार, काफी संख्या में तमाशबीन भी पहुंचे। पुलिस ने बढ़ती भीड़ देखकर कोतवाली का करीब आधे घंटे तक चैनल बंद रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें