फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नमकीन फैक्टरी में पैनल में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो करोड़ का नुकसान

Wed, 24 Feb 2021 07:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर में पनकी साइट-दो स्थित अशोक नमकीन फैक्टरी में बुधवार तड़के शार्ट सर्किट से आग लग गई। प्लास्टिक के रोल अंदर रखे होने से आग देखते ही देखते विकराल हो गई। सूचना पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


तब तक सारा माल जल चुका था। फैक्टरी के सुपरवाइजर राम बहादुर यादव के मुताबिक आग से करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। नमकीन फैक्टरी कराची खाना निवासी अविनाश चंद गुप्ता की है। फैक्टरी में लगे इलेक्ट्रिक पैनल में शार्ट सर्किट से आग लगी।

इसके बाद आग फैक्टरी में रखी प्लास्टिक तक पहुंच गई। इसके बाद पूरी फैक्टरी आग की लपटों से घिर गई। धुआं उठता देख आसपास के फैक्टरी कर्मचारी बाहर आ गए। इसके बाद सुपरवाइजर ने दमकल विभाग और मालिक को सूचना दी।
विज्ञापन


सुपरवाइजर ने बताया कि हादसे के समय फैक्टरी में काम नहीं हो रहा था। इस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन कच्चे और तैयार माल के साथ ही पूरा पैकिंग मैटेरयिल भी जल गया। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें