फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचबीटीयू शताब्दी वर्ष समारोह: राष्ट्रपति बोले- तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं

Thu, 25 Nov 2021 09:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में हर किसी को काम करना चाहिए। उन्होंने समारोह में मौजूद छात्राओं से कहा कि वे अपने लिए खुद ही आगे आकर ताली बजाना सीखें।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर एचबीटीयू के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होने आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तकनीकी शिक्षा में बेटियाें की स्थिति को चिंताजनक बताया। कहा कि पीएचडी के क्षेत्र में बेटियों की संख्या अच्छी रहती है।
विज्ञापन


लेकिन तकनीकी शिक्षण संस्थाओं को छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है। कोविंद ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में हर किसी को काम करना चाहिए। उन्होंने समारोह में मौजूद छात्राओं से कहा कि वे अपने लिए खुद ही आगे आकर ताली बजाना सीखें।

कहा कि पुरुषवादी समाज में महिलाओं का आगे बढ़ना आसानी से स्वीकार नहीं किया जाता रहा है। इसलिए जरूरी है कि महिलाएं स्वयं खुद को आगे बढ़ाएं। उन्होंने तकनीकी संस्थानों में अनुसंधान को बढ़ाने पर बल दिया।
विज्ञापन


बोले, इससे शिक्षा के स्तर में सुधार होगा। कहा कि देश इस समय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में देश को विश्व स्तर पर ले जाने के लिए शिक्षा की दिशा में निरंतर प्रयास करते रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें