फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: फौजी के बेटे ने की गोली मारकर आत्महत्या, सात महीने पहले भी की थी जान देने की कोशिश

Wed, 09 Feb 2022 04:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हरदोई के सेलापुर निवासी अमर सिंह फौजी के पुत्र राजन सिंह (23) ने मंगलवार की रात गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीओ ने बताया कि 315 बोर का तमंचा मिला है। गोली दाहिनी कनपटी पर लगकर बाईं ओर निकल गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई में माधौगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत छत के ऊपर बने कमरे में सो रहे रिटायर फौजी के पुत्र ने अज्ञात कारणों के चलते तमंचा से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सुबह उठकर देखा तो वह मृत मिला। सीओ बिलग्राम ने मौके पर पहुंच कर पिता से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सेलापुर निवासी अमर सिंह फौजी के पुत्र राजन सिंह (23) ने मंगलवार रात गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे सीओ सत्येंद्र कुमार व थानाध्यक्ष सुब्रत नरायन को पिता अमर सिंह ने बताया कि राजन शाम साढ़े सात बजे खाना खाकर हमेशा की तरह ऊपर वाले कमरे में सोने चला गया।

परिवार के लोग लगभग दस बजे तक टीवी देखने के बाद सो गए। सुबह 9 बजे तक राजन नीचे नहीं आया तो उसके कमरे में पिता अमर सिंह जगाने गए तो देखा कि राजन खून से लथपथ मृत पड़ा है। राजन कमरे में अकेला लेटता था।
विज्ञापन


गांव के किनारे उत्तर दिशा में मकान होने के कारण कोई तमंचे की आवाज नहीं सुन सका। परिवार के अन्य सदस्य मकान के नीचे सो रहे थे। राजन ने सात महीने पहले नशीली गोलियां खा ली थीं। तब से वह गुमसुम रहता था। फौजी के दो पुत्रों में छोटा था। उनका बड़ा पुत्र राबेन्द्र सिंह शिक्षक है।

सीओ ने बताया कि 315 बोर का तमंचा मिला है। गोली दाहिनी कनपटी पर लगकर बाईं ओर निकल गई। फोरेंसिक टीम ने जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता की ओर से दी गई तहरीर में आत्महत्या करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें