फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, प्राइवेट पार्ट व सिर पर किए वार

Tue, 27 Dec 2022 03:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में युवक पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में टडियावा थाना क्षेत्र के सिकरोहरी गांव में सोमवार दोपहर को युवक की ननिहाल में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। हमला युवक के प्राइवेट पार्ट व सिर पर किया गया है। वहीं पुलिस ने मृतक के दो मामा को हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के नगला नान्हू निवासी आशु शुक्ला खेती किसानी का काम करता था। भाई राजन शुक्ला ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 10:30 बजे उसका भाई आशू शुक्ला बाइक से अपने ननिहाल टडियावा थाना के सिकरोहरी गांव निवासी मामा राहुल व दीपू के घर गया था। उसी दिन शाम करीब 4:00 बजे उसे सूचना दी गई कि आशु शुक्ला घर से कहीं लापता हो गया है।

इस पर परिजन सिकरोहरी गांव पहुंचे। जहां पर उसकी तलाश की गई। काफी देर बाद गांव के बाहर सड़क के किनारे आशू शुक्ला का शव पड़ा मिला। राजन शुक्ला के मुताबिक आशू शुक्ला के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला किया गया। वहीं सिर पर भी पीछे से हमला किया गया है। उनके मुताबिक आशू शुक्ला की हत्या की गई है।
विज्ञापन


जिसकी आशंका उन्होंने अपने मामा राहुल व दीपू पर की है। हत्या किस वजह से की गई है, इसकी जांच की जा रही है। वहीं पुलिस आशंका के आधार पर मामा राहुल व दीपू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर नित्यानंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें