फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: विवाहिता ने मायके में जहर खाकर जान दी, जिस दिन निकली थी डोली, एक माह बाद उसी दिन उठी अर्थी

Mon, 21 Jun 2021 06:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर नरकतरा स्थित मायके में नवविवाहिता ने जहर खा लिया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। परिजन पूरी घटना पर चुप्पी साधे हैं। बीती 21 मई को ही उसकी शादी हुई थी। 
विज्ञापन


ग्राम सिकंदरपुर नरकतरा निवासी अलका (20) की शादी बीती 21 मई को शाहजहांपुर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इंदेपुर निवासी सनी के साथ हुई थी। चौथी की विदाई की बाद से अलका मायके में थी। रविवार की दोपहर संदिग्ध हालात में अलका ने मायके में ही जहर खा लिया।

हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला तो आनन-फानन ही उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मृतका का पति सनी अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया। मायके पक्ष के लोगों ने पूरी घटना पर चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बीते माह की 21 तारीख को धूमधाम से अलका की शादी हुई थी। उसकी डोली उठी थी तो पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। ठीक एक माह बाद 21 जून को उसी घर से अलका की अर्थी निकली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें