क्राइम ब्रांच के अनुसार अमीन का नाम पूर्व में जेल गए मुज्जम्मिल और अतिकुर्ररहमान से पूछताछ में सामने आया था। मुज्जम्मिल पहले महिलाओं को मुंबई की एक टूर ट्रैवल्स एजेंसी के जरिए खाड़ी देशों में भिजवाता था।
महिलाओं को खाड़ी देश भेजने वाले मोहमद अमीन को क्राइम ब्रांच रविवार को अपने साथ बंगलूरू से कानपुर ले आई। अधिकारियों ने अमीन से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान अमीन ने सभी घटनाओं के अलावा पूर्व में जेल भेजे गए दोनों आरोपियों से भी उसके संबंध होने की बात कबूली है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे दो दिन पूर्व गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच के अनुसार अमीन का नाम पूर्व में जेल गए मुज्जम्मिल और अतिकुर्ररहमान से पूछताछ में सामने आया था। मुज्जम्मिल पहले महिलाओं को मुंबई की एक टूर ट्रैवल्स एजेंसी के जरिए खाड़ी देशों में भिजवाता था।
वहीं से वह बंगलूरू निवासी अमीन के संपर्क में आया था। मानव तस्करी करने वाली एजेंसियों की डिमांड के अनुसार दोनों अमीन के पास महिलाओं को भेजते थे। एक महिला पर अमीन को 80 से 90 हजार और पुरुषों में 70 से 80 हजार रुपये कमीशन मिलता था, जिसमें से कुछ रुपये एजेंटों को भी दिया जाता था। उसने कानपुर उन्नाव की चार-पांच महिलाओं को खाड़ी देशों में भेजा है।