फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: वोटरों को भाते...हवा बनाते उड़न खटोले, 2019 के चुनाव में 11 बार उतरे थे दस नेताओं के हेलीकॉप्टर

Wed, 03 Apr 2024 10:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी आनंद मिश्रा, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पिछले दो लोकसभा चुनाव में तो बड़ी संख्या में उड़नखटोले से प्रचार करने के लिए नेता हरदोई पहुंचे। वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के साथ ही दोनों मुख्यमंत्री भी उड़नखटोले से जनसभा करने हरदोई पहुंचे।
विज्ञापन
शाहाबाद में आयोजित एक जनसभा के दौरान उतरता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़नखटोला। आर्काइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उड़नखटोले, मतलब हेलीकॉप्टर। हेलीकॉप्टर भी अलग-अलग तरह के। चुनाव में भले ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करते हों, लेकिन हवा बनाने में उड़नखटोले ही सबसे आगे हैं। राष्ट्रीय नेताओं को सुनने के लिए तो भीड़ उमड़ती ही है। बड़ी संख्या में लोग उड़नखटोले को उड़ते और जमीन पर उतरते हुए देखने के लिए भी पहुंचते हैं।

विज्ञापन

बीते लोक सभा चुनाव यानी 2019 में जनपद में 10 बार उड़नखटोले उतरे। सबसे आखिरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उड़नखटोला उतरा था और ऐसी हवा बनी कि हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशियों ने लगभग एकतरफा जीत हासिल कर ली। एक दौर था जब चुनाव में बड़े नेता भी एक या दो बार ही उड़नखटोले से प्रत्याशियों को जिताने के लिए जनसभा करने आते थे।

इनमें प्रधानमंत्री या संबंधित पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही मुख्यमंत्री भी शामिल रहते थे। पिछले लगभग डेढ़ दशक में चुनाव लड़ने का तौर तरीका तेजी से बदला तो राजनीतिक दल अपने स्टार प्रचारकों के लिए उड़नखटोले की व्यवस्था करने लगे। दरअसल प्रत्याशियों की भी यही मांग रहती है कि जनसभा में जो भी नेता आए वह हेलीकाप्टर से आए, ताकि लोगों की जिज्ञासा और उत्साह बना रहे।

बड़ी संख्या में उड़नखटोले से पहुंचे थे नेता
पिछले दो लोकसभा चुनाव में तो बड़ी संख्या में उड़नखटोले से प्रचार करने के लिए नेता हरदोई पहुंचे। वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के साथ ही दोनों मुख्यमंत्री भी उड़नखटोले से जनसभा करने हरदोई पहुंचे। कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी उड़नखटोले से आकर जनसभाएं कीं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक ही दिन दो जनसभाएं की थीं
पिछले चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो बार जिले में आकर जनसभाएं कीं। 19 अप्रैल को उन्होंने मल्लावां में जूनियर हाईस्कूल बाजीगंज में और 21 अप्रैल को सवायजपुर की फूल बगिया में जनसभा की थी। मायावती ने 23 अप्रैल को भीरी घाट कछौना में और अखिलेश यादव ने जीआईसी मैदान में 24 अप्रैल 2019 को उड़नखटोले से आकर जनसभा की थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक ही दिन 24 अप्रैल को दो जनसभाएं की थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अप्रैल 2019 को सीएसएन कॉलेज में जनसभा की थी।
विज्ञापन

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में यह नेता आए थे उड़नखटोले से
  • 10 अप्रैल को मायावती।
  • 17 अप्रैल को अखिलेश यादव।
  • 17 अप्रैल को कल्याण सिंह।
  • 17 अप्रैल को मुलायम सिंह यादव।
  • 21 अप्रैल को नरेंद्र मोदी।
  • 21 अप्रैल काे अखिलेश यादव।
  • 22 अप्रैल को राजनाथ सिंह।
  • 24 अप्रैल को राहुल गांधी।
  • 28 अप्रैल को कल्याण सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें