हादसे में राजस्थान निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह (34), दिल्ली निवासी कविता पत्नी अंकुर (35), हरियाणा निवासी विमल पुत्र विनोद (44), हरियाणा निवासी राहुल (32) पुत्र अवतार, हरियाणा निवासी साहिल( 32) पुत्र रनवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद बस में सवार लोग डरे सहमे नजर आए। बस पलटने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची।
चालक-परिचालक से ली हादसे की जानकारी
इसके बाद घायलों को यूपीडा की रेस्क्यू टीम के साथ औरास सीएचसी भेजा। यहां पर डॉक्टरों ने मानवी, राहुल और विमल की हालत नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, बस में सवार लोगों, चालक वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम गुड्डा थाना झुनझुन राजस्थान और परिचालक राजवीर सिंह निवासी ग्राम नीमका थाना सीकर, राजस्थान से हादसे के बारे में जानकारी ली।
सवारियों को अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा
चालक ने अगला टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलटने के हादसा होने की जानकारी दी। थाना प्रभारी रामलखन ने बताया कि घायलों और अन्य सवारियों को उनके सामान समेत अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा गया है। बस को थाने में खड़ा कराया गया है। घायलों के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।