फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई : बगीचे में मिली जली कार, दो नर कंकाल बरामद

Thu, 20 Jan 2022 07:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

सूचना पर कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र टीम के साथ पहुंचे। उन्हें कार पूरी तरह से जली मिली और एक कंकाल ड्राइविंग सीट पर और दूसरा पीछे की सीट पर पड़ा दिखा। दोनों पूरी तरह से जल गए थे। जिसके कारण दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में करीमनगर के पास एक बाग में जली कार से दो नर कंकाल बरामद हुए हैं। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कस्बे के बाजार संभा निवासी एक युवक ने भाई व साथ में गए वृद्ध के मंगलवार से लापता होने की बात कहकर उन्हीं के कंकाल होने की आशंका जताई है। वहीं सूचना पाकर पहुंचे एसपी ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह ट्यूशन पढ़ने जा रहे बच्चों ने करीम नगर गांव के पास एक बाग में जली कार देखी। इसकी जानकारी बच्चों ने घर लौटकर परिजनों को  दी। जिसके बाद मिश्रीपुर के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र ने टीम के साथ पहुंचकर जांच की । पुलिस को पूरी तरह से जली कार की ड्राइविंग सीट और पीछे की सीट पर नर कंकाल मिला। हालांकि दोनों के पूरी तरह से जले होने के कारण पहचान नहीं हो सकी। जब एसपी राजेश द्विवेदी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान मोहल्ला बाजार संभा निवासी अमित वर्मा ने बताया कि उनके बड़े भाई आनंद कुमार (32) व पड़ोसी निर्मल शर्मा (62) लापता हैं। अमित ने कंकाल उन्हीं दोनों के होने की आशंका जताई है। एसपी ने बताया कि बरामद शव किसके हैं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें