फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: ट्रैक्टर-ट्राली व ट्रक की जोरदार भिड़ंत, दो की मौत और तीन गंभीर घायल, चालक और हेल्पर फरार

Mon, 11 Dec 2023 07:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक में सुअर को खिलाया जाने वाला दाना लदा हुआ था। घटना के बाद ट्रक के हेल्पर और चालक मौके से भाग गए। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
hardoi road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर टड़ियावां थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसके कारण दोनों वाहन खंती में पलट गए। ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस पर सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया और जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

घटना के बाद चालक और हेल्पर ट्रक छोड़कर भाग निकले। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हूंसेपुर गांव निवासी चंद्रशेखर उर्फ तन्नू (35) गांव में ही टेंट हाउस चलाता था। सोमवार को वह गांव के ही सुमित (20), सुमित के चचेरे भाई मुलायम (35), गांव निवासी रिशू (22) और रामू (30) के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में टेंट का सामान लेकर बरगदिया गांव जा रहा था।

ट्रैक्टर-ट्राली में सवार सभी लोग दब गए
हरदोई-सीतापुर मार्ग पर टड़ियावां थानाक्षेत्र के शिवलाल पुरवा के पास ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई। दोनों ही वाहन सड़क किनारे खंती में पलट गए। ट्रैक्टर-ट्राली में सवार सभी लोग दब गए। हादसे की जानकारी पर बड़ी संख्या में राहगीर मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

ट्रैक्टर चला रहे चंद्रशेखर की मौके पर ही मौत
इसी के साथ ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबे लोगों को निकाला जाने लगा। ट्रैक्टर चला रहे चंद्रशेखर की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सुमित, मुलायम, रिशू और रामू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां सुमित की हालत गंभीर बताकर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हेल्पर और चालक मौके से फरार
लखनऊ में सुमित को मृत घोषित कर दिया गया। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक में सुअर को खिलाया जाने वाला दाना लदा हुआ था। घटना के बाद ट्रक के हेल्पर और चालक मौके से भाग गए। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें