फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: डंपर ने साइकिल को मारी टक्कर, फिर पिता-पुत्र पर पलटा...दोनों की मौत, चालक फरार

Fri, 01 Dec 2023 11:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया कि डंपर पलटने से राम किशोर और उसके पुत्र बादल की मौके पर ही मौत हो गई है। डंपर कब्जे में ले लिया गया है। पंजीकरण नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
hardoi road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र में दुकान बंद कर साइकिल से जा रहे पिता-पुत्र को डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क किनारे खंती में जा गिरे। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित डंपर भी खंती में पिता-पुत्र पर ही पलट गया। घटना मे पिता-पुत्र की मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं, घटना के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़ भाग निकला। संडीला कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर निवासी राम किशोर (45) संडीला में बांगरमऊ तिराहे के पास सब्जी की दुकान चलाते थे। उनका पुत्र बादल (15) भी रोज शाम को दुकान पर पहुंचकर उनका सहयोग करता था।
गुरुवार रात लगभग 11 बजे राम किशोर साइकिल से बादल को लेकर गांव जा रहे थे। संडीला-उन्नाव मार्ग पर टिकरा दाउदपुर गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार पिता-पुत्र सड़क किनारे खंती में जा गिरे।

विज्ञापन

 क्रेन से डंपर को हटवाया और तब शव निकाले बाहर
अनियंत्रित हुआ डंपर भी खंती में पिता-पुत्र के ऊपर पलट गया। डंपर पलटने से राम किशोर और उसके पुत्र बादल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन से डंपर को हटवाया और तब पिता-पुत्र के शव निकाले जा सके।
विज्ञापन

पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया है
घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। राम किशोर के परिवार में पत्नी सियादुलारी, तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। बादल राम किशोर के पांच बच्चों में सबसे छोटा था। कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया कि डंपर कब्जे में ले लिया गया है। पंजीकरण नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें