फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: शाइन सिटी मामले में गिरफ्तार प्रधानाध्यापिका निलंबित, 25 नवंबर को ईडी की टीम ने किया था गिरफ्तार

Wed, 29 Nov 2023 04:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi Crime: टड़ियावां के खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने विस्तृत रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह को दी थी। आख्या के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शशिबाला को निलंबित कर दिया है।

 

विज्ञापन
शाइन सिटी मामले में गिरफ्तार प्रधानाध्यापिका निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के शाइन सिटी मामले में ईडी की गिरफ्त में आई कटैया प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी नगर को नामित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां की आख्या के आधार पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका के निलंबन की कार्रवाई की है।

विज्ञापन

कई हजार करोड़ रुपये के शाइन सिटी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बीती 24 नवंबर को टड़ियावां विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कटैया की प्रधानाध्यापिका शशिबाला के धियर महोलिया स्थित आवास पर छापा डाला था। लगभग 26 घंटे तक जांच चली थी।
इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम शशिबाला को साथ लेकर लखनऊ चली गई थी।  इसके बाद उसकी गिरफ्तारी की सूचना सार्वजनिक की गई थी। शाइन सिटी मामले के मुख्य आरोपी राशिद नसीम के करीबी होने और शाइन सिटी की संपत्तियों का गुपचुप ढंग से सौदा करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आख्या के आधार पर शशिबाला को निलंबित कर दिया है
साथ ही लगभग तीन करोड़ रुपये का निवेश करने के आरोप में शशिबाला की गिरफ्तारी हुई थी। पूरे मामले पर टड़ियावां के खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने विस्तृत रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह को दी थी। आख्या के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शशिबाला को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें