अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर के राठ कोतवाली के सरसई निवासी युवक को पैदल खेतों की ओर जाते राठ उरई मार्ग पर अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव निवासी मथुरा प्रसाद लोधी ने बताया कि राठ उरई मार्ग के अमगांव तिगैला स्थित उनका कृषि फार्म है। बुधवार शाम को उनका इकलौता बेटा लाखन सिंह (42) घर से पैदल फार्म हाउस के लिए निकला था।
इटायल गांव के पास राठ उरई मार्ग में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि शव क्षत विक्षत हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता मथुरा प्रसाद ने बताया कि उनके नाम पर 14 बीघा जमीन है। जिसमें लाखन खेती किसानी में हाथ बंटाने के अलावा दूध बेचने का काम करता था। विगत नौ माह पूर्व मृतक की पत्नी शिवकुमारी की बीमारी से मौत हो गई थी। सत्यम (20 सौरभ (18) का पिता की मौत पर रो रो कर बदहाल है।