हमीरपुर जिले में जिलाधिकारी आवास के पास सरकारी कॉलोनियों में रहे कर्मचारियों के आवास के सीवर टैंक की सफाई कर रहे दो सफाई कर्मचारी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इनमें सत्तीदीन (20) पुत्र श्यामलाल व राजेंद्र (40) पुत्र राम भरोसे की हालत गंभीर होने पर पुलिस व एंबुलेंस के कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। उधर तहसील में तैनात कर्मचारी नंदलाल व उसकी पत्नी उषा मौर्य भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस सीवर टैंक में 5 कॉलोनियों का पानी जाता है।