फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Tue, 07 Mar 2023 12:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक जीतू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हमीरपुर जिले में होली के त्योहार में अपने गांव जा रहे बाइक सवार प्राइवेट शिक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सीएचसी से मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

मझगवां थाना क्षेत्र के टोला रावत गांव निवासी मुन्नालाल ने बताया कि उनका बड़ा पुत्र जीतू (33) नगर के रामनगर में रहकर प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ा कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।

सोमवार देर शाम बाइक से त्योहार में शामिल होने गांव जा रहे थे। मल्हौवा रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर डॉ. चतुर्भुज राजपूत ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। उरई से मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। युवक की मौत पर मृतक की पत्नी काजल पुत्री काम्या (2), सुरक्षा (1) व छोटे भाई प्रवेश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें