फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: आंखों में मिर्च झोंककर 1.80 लाख रुपये की लूट, पुलिस ने शुरू की जांच, खंगाले सीसीटीवी कैमरे

Mon, 11 Nov 2024 07:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: बैंक मित्र से 1.80 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने टीमें बना मामले की जांच शुरू की।  
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौदहा कस्बा के छिमौली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के बरेड़ी नाले के पास इंडियन बैंक के बैंक मित्र से तीन युवकों ने तमंचा दिखा आंखों में मिर्च झाेंक 1.80 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। दिन दहाड़े हुई घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने टीमें गठित कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के छिमौली गांव में बीते 14 वर्षों से इंडियन बैंक की उपशाखा (मिनी बैंक) संचालित है। जिसमें गांव निवासी रमेश चंद्र निषाद बैंक मित्र हैं। रमेश चंद्र ने बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे वह कस्बा स्थित इंडियन बैंक से 1.80 लाख रुपये निकाल अपने गांव निवासी साथी गयादीन के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। बताया कि बैंक से निकाले रुपये उसने बैग में रख लिए थे, उसमें पहले से छह हजार रुपये व बैंक के कागजात पड़े थे। जैसे ही वह बरेड़ी नाला के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने पास में आते ही उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल और तमंचा दिखाकर बैंग छीन लिया और भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों युवक मुंह बांधे थे। सूचना पर सीओ मौदहा विनीता पहल ने कस्बा स्थित इंडियन बैंक पहुंच जांच पड़ताल की। कोतवाल रामाश्रय सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे है। पुलिस टीमें बनाकर कई स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें