फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन पाताल: हमीरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अवैध असलहा फैक्टरियों को भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 May 2022 07:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित के निर्देशन में ऑपरेशन पाताल के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने निर्मित और अर्धनिर्मित असलहे बरामद करने के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में जानकारी देते एसपी कमलेश दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में ऑपरेशन पाताल के तहत शनिवार रात दो थानों की पुलिस ने अलग-अलग दो स्थानों पर छापा मार कर अवैध असलहा बनाने वाली फैक्टरियों का भंडाफोड़ किया है। जरिया पुलिस ने जहां कछवांकला में बगीचे से अवैध असलहा फैक्टरी में 13 असलहे सहित दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। वहीं, थाना बिवांर पुलिस ने चार व्यक्तियों को दबोच 14 निर्मित और अर्धनिर्मित असलहे बरामद किए हैं।

विज्ञापन

इस मौके पर अधिक जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया थाना बिवांर के सायर गांव के बाहर पाटनपुर माइनर पर खेतों के बीच स्थित झाड़ियों के बीच असलहा फैक्टरी का संचालन करते भोला विश्वकर्मा, अरविंद सिंह, दीपक सिंह और रवि सिंह निवासी खरेला जनपद महोबा को पकड़ा है। जबकि आरोपी पप्पू उर्फ बिंदादीन निवासी मवईजार रात के अंधेरे में भाग निकला। मौके से 10 निर्मित व चार अर्धनिर्मित तमंचे व उपकरण बरामद किए हैं। 

असलहा फैक्टरी का भंड़ाफोड़ करने में निरीक्षक चित्रसेन सिंह, स्वाट टीम प्रभारी विनोद कुमार राय, उ.नि. अरविंद कुमार मौर्य रहे। बता दें कि जरिया पुलिस ने कछवाकला गांव में बगीचे में अवैध असलहे बनाने की फैक्टरी चलाते अतरौली निवासी सत्येंद्र राजपूत व परछा निवासी सतेंद्र को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सत्येंद्र राजपूत डी18 गैंग का सदस्य व टॉपटेन अपराधी है, जिसके विरूद्ध 12 मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी सतेंद्र के विरूद्ध जनपद ललितपुर के जखौरा थाना सहित जरिया व जलालपुर में दस अपराधिक मामले दर्ज हैं। मौके से सात तमंचा 315 बोर, एक रिवाल्वर 32 बोर, एक तमंचा 32 बोर, एक इकनाली बंदूक 12 बोर, एक तमंचा अर्ध निर्मित 32 बोर, एक तमंचा 12 बोर तथा 15 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। साथ ही असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें