फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम देखकर घर लौटी किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 16 Aug 2022 12:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के करगांव में किशोरी ने अपने घर के खपरैल में लगी लकड़ी में दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम प्रधान बालेन्द्र ने बताया कि किशोरी के पिता की मृत्यु हो चुकी है और उसकी मां भी अर्ध विक्षिप्त है। बताया कि सोनिया समेत पांच बहनें व एक भाई है।

विज्ञापन


जिनमें बड़ी दो बहनों की शादी हो चुकी है और मृतका व उससे दो छोटी बहनें हिमांशी और जलसा अविवाहित हैं। भाई कृष सबसे छोटा लगभग डेढ़ वर्ष का है। बताया गया कि मृतका पढ़ाई नहीं करती थी लेकिन स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम देखने अपने पूरे परिवार के साथ गांव के परिषदीय स्कूल गई थी।

वहां से लगभग दो बजे घर लौट आई और फंदा लगाकर जान दे दी। ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों के अनुसार परिवार की आर्थिक हालत बेहद दयनीय है। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मृतका के चाचा ने दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें