फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Road Accident: ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी बाइक, एक की मौत दूसरा साथी घायल

Mon, 15 Aug 2022 12:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी घायल हो गया। कानपुर से महोबा जनपद के ग्योडी गांव वापस आ रहे बिना हेलमेट लगाए बाइक सवार ट्रैक्टर ट्रॉली से जा भिड़े। जिससे एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महोबा जनपद के ग्योडी गांव निवासी रविशंकर बाल्मीकि (23) पुत्र देवीचरन व राकेश बाल्मीकि पुत्र छोटेलाल 
कानपुर से बिना हेलमेट लगाए गांव वापस जा रहे थे।

तभी रात करीब 11 बजे हाईवे पर सुमेरपुर क्षेत्र के जेके सीमेंट के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से जा भिड़े। जिससे रविशंकर की मौके पर मौत हो गई। जबकि राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल राकेश को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद थोड़ी देर के लिए हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। जिसे पुलिस ने सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें