फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Election Seat Result: हमीरपुर में आज होगा 17 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

Thu, 10 Mar 2022 02:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

हमीरपुर सीट से नौ प्रत्याशी व राठ विधानसभा सीट से आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। दोनों विधानसभा क्षेत्रों की सीटों के लिए 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए चार-चार टेबल लगेंगे।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों की सीटों से 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। तीसरे चरण में कुल पांच लाख 21 हजार 305 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतगणना सुबह आठ बजे से सुमेरपुर मंडी में कराई जाएगी। प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


हमीरपुर सीट से नौ प्रत्याशी व राठ विधानसभा सीट से आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। दोनों विधानसभा क्षेत्रों की सीटों के लिए 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए चार-चार टेबल लगेंगे। प्रत्येक टेबल पर चार कार्मिक तैनात रहेंगे। प्रत्येक विधानसभा में 72 कार्मिक तैनात होंगे।

दोनों विधानसभाओं में कुल 144 कार्मिक मतगणना के लिए लगाए गए हैं। एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए दो कंपनी अर्द्धसैनिक बल लगाया गया है। बाहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 400 पुलिस बल के साथ दो प्लाटून पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव रिजल्ट: इस लिंक पर मिलेगा हर अपडेट

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता    पड़े वोट     मतदान प्रतिशत

411026        262522    63.87

राठ विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता    पड़े वोट   मतदान प्रतिशत

399083        258765  64.84

जिले में कुल मतदाता 
आठ लाख 10 हजार 109 
मतदान किया
 पांच लाख 21 हजार 305
प्रतिशत 65.16 

हमीरपुर सदर सीट से प्रमुख दलों के प्रत्याशी
भाजपा- मनोज प्रजापति
कांग्रेस- राजकुमारी चंदेल
सपा- रामप्रकाश प्रजापति
बसपा- रामफूल निषाद

राठ विधानसभा सीट से प्रमुख दलों के प्रत्याशी
भाजपा- मनीषा अनुरागी
सपा- चंद्रवती वर्मा
बसपा- प्रसन्न भूषण
कांग्रेस- कमलेश कुमार वर्मा
विज्ञापन

तीन स्थानों से होगा रूट का डायवर्जन 
जिला प्रशासन ने जाम की स्थिति को देखते तीन स्थानों को चिंहित कर रूट डायवर्जन किया है। कानपुर-सागर हाईवे में भारी वाहनों की निकासी पूरी तरह बंद रहेगी। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि मतगणना स्थल पर भारी संख्या में केंद्रीय पुलिस बल व पीएसी तैनात की गई है। कानपुर से आने वाले भारी वाहनों के लिए राठ मोड़ से रूट का डायवर्जन किया गया है।

वहीं महोबा से आने वाले वाहनों को मौदहा से बिवांर के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। साथ ही बांदा रोड पर टेढ़ा से रूट का डायवर्जन किया गया है।  मुख्य सड़क पर भारी वाहनों पर पूरी तरह से रोक रहेगी।  मतगणना स्थल के पास तीन स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। सड़क या स्थल के आसपास वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें