फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: कालिंदी एक्सप्रेस में जीएसटी का छापा, 131 नग होजरी सीज, खेप में लाखों का माल

Wed, 02 Feb 2022 04:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सेंट्रल स्टेशन पर पकड़ा गया कर चोरी कर लाया जा रहा माल
एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू एसआईबी बृजेश कुमार मिश्रा की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर कालिंदी एक्सप्रेस में मंगलवार को सेंट्रल और स्टेट जीएसटी की संयुक्त टीम ने छापा मारकर 131 नग होजरी जब्त की। कर चोरी करके लाए गए माल की सूचना लखनऊ स्थित जीएसटी मुख्यालय से मिली थी।
विज्ञापन


इस पर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू एसआईबी बृजेश कुमार मिश्रा की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि सीज की गई खेप में लाखों का माल है। कालिंदी एक्सप्रेस से कर चोरी कर होजरी लाए जाने की सूचना पर स्टेट जीएसटी के संयुक्त आयुक्त कमलेश कुमार, डीके वर्मा और जिलाजीत ट्रेन के आने से पहले ही सेंट्रल स्टेशन पहुंच गए।

ट्रेन रुकते ही पार्सल यान खुलवाकर देखा तो सूचना सही निकली। पड़ताल के दौरान माल पर कर किए जाने के संबंध में कोई दस्तावेज भी नहीं मिला। कमलेश कुमार ने बताया कि होजरी के सभी नगों को सीज कराकर दफ्तर भिजवा दिया गया है। नग खोलने पर ही पता चलेगा कि माल किस श्रेणी का है। उसी आधार पर उसकी कीमत की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें