शहर में दो दिन से पड़ रहे जबरदस्त कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार फिर बिगड़ गई है। जनरल से लेकर वीआईपी ट्रेनें तक लेट हैं। कानपुर होकर चलने वाली 36 ट्रेनें मंगलवार को घंटों लेट रहीं। इससे दो हजार से अधिक यात्रियों ने टिकट निरस्त कराए। 20 प्रतिशत जनरल टिकटों की बिक्री कम हुई।
विज्ञापन
शताब्दी, राजधानी, वंदे भारत, दुरंतो, हमसफर जैसी प्रीमियम ट्रेनें दो घंटे से लेकर 11 घंटे तक लेट रहीं। महानंदा एक्सप्रेस 11 घंटे लेट रही। शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे, वंदे भारत एक्सप्रेस सवा दो घंटे, गोंडा हमसफर, रांची गरीब रथ छह घंटे लेट रहीं।