फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाऊपुर-मैथा स्टेशन के बीच डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी बेपटरी, पांच घंटे तक ट्रेन संचालन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। कानपुर से खुर्जा जा रही मालगाड़ी का एक वैगन भाऊपुर-मैथा स्टेशन के बीच डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर बेपटरी हो गया। इससे पांच घंटे तक संचालन बाधित रहा।
विज्ञापन

दुर्घटना राहत यान की टीम ने पटरी से उतरे वैगन को वापस ट्रैक पर किया। इसके बाद डीएफसी लाइन का संचालन शुरू हो सका। मालगाड़ी के बेपटरी होने के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
भाऊपुर से खुर्जा के लिए रविवार शाम 5:18 बजे मालगाड़ी चली। पांच मिनट बाद ही मालगाड़ी के बीच का एक वैगन पटरी से उतर गया। ट्रेन चालक ने इंजीनियरिंग कंट्रोल को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम सवा छह बजे एआरटी टीम मौके पर पहुंची। रात करीब 10 बजे लाइन क्लीयर होने की बात इंजीनियरों ने बताई है। मेन रेलवे रूट पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें