फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: अब दो अप्रैल तक चलेंगी कानपुर-एलटीटी समेत छह ट्रेनें, रेलवे ने लिया फैसला

Sun, 07 Nov 2021 10:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेलवे ने नवंबर तक चलने वाली कानपुर-एलटीटी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों को दो अप्रैल तक चलाने का फैसला लिया है। लगातार बढ़ रहे यात्री लोड को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे की पीआरओ रागिनी सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 04151 एलटीटी से कानपुर आने वाली एलटीटी एक्सप्रेस 26 नवंबर के बजाय 25 मार्च तक और कानपुर से एलटीटी जाने वाली एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 04152) 27 नवंबर के बजाय 26 मार्च तक चलेगी।

ट्रेन नंबर 04141 ऊधमपुर से प्रयागराज आने वाली एक्सप्रेस 29 नवंबर के बजाय 28 मार्च तक, ट्रेन नंबर 04142 प्रयागराज से ऊधमपुर जाने वाली एक्सप्रेस 30 नवंबर के बजाय 29 मार्च तक चलेगी। ट्रेन संख्या 02199, 02200 बांद्रा एक्सप्रेस 25 नवंबर के बजाय दो अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन


दुर्ग-आनंदविहार में लगेगा अतिरिक्त एसी कोच 
एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि यात्री लोड को देखते हुए कानपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 08203-08204  दुर्ग-आनंद विहार एक्सप्रेस में 14 मार्च तक अतिरिक्त एसी सेकेंड कोच जुड़ा रहेगा। वहीं, ट्रेन संख्या 01907-01908 प्रयागराज-आनंद विहार एक्सप्रेस में एक एसी थ्री कोच तत्काल प्रभाव से लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें