फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मैं चली जाऊंगी तब पता चलेगा, फोन पर अपने दोस्त से इतना कहने के बाद दिशा ने करली ख़ुदकुशी

Sun, 28 Jul 2019 11:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
छात्रा दिशा शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के डीएवी गर्ल्स हॉस्टल में दिशा ने खुदकुशी करने से पहले अपने दोस्त से काफी देर तक फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान दिशा ने उससे कहा था कि जब मैं चली जाऊंगी तब पता चलेगा...। इसके बाद दिशा ने फोन काट दिया था। यह जानकारी दिशा की बहन आकृति और उसकी सहेलियों ने पुलिस को दी। 
विज्ञापन


गाजीपुर निवासी दिशा के दोस्त ने आकृति को फोन करके बताया था कि वह कॉल रिसीव नहीं कर रही है। दिशा के खुदकुशी करने के बाद आकृति ने उसको दोबारा फोन लगाया। आकृति के चीखने-चल्लाने पर उसने बताया कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ, इस पर दिशा ने कहा कि जब मैं चली जाऊंगी तब पता चलेगा। इसके आगे का कुछ नहीं पता। हालांकि दोनों के बीच विवाद की वजह का पता नहीं चल सका है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

सोने से पहले सबकुछ ठीक था
दिशा हॉस्टल में एक साल से अधिक समय से रह रही थी, जबकि उसकी बहन आकृति ने इसी साल दाखिला लिया था। पूछताछ के दौरान आकृति ने पुलिस को बताया कि रात में दिशा समय पर सो गई थी। तब तक दिशा बिल्कुल ठीक था। ऐसे में पुलिस का कहना है कि रात में फोन पर बातचीत करते समय ही विवाद हुआ। इसके बाद दिशा ने यह कदम उठाया।

सकते में परिजन
दिशा के परिवार में उनकी मां मंजू, पिता राजेश, बहन आकृति व भाई आलोक हैं। सूचना पर राजेश और आलोक परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि दिशा ने खुदकुशी कर ली। दोपहर बाद शव और हॉस्टल से सामान लेकर परिजन आगरा चले गए। राजेश के पास आगरा में एक ट्रैक्टर एजेंसी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें