फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशाेरी ने शादी से किया इंकार तो दोस्त के साथ मिलकर रेत दिया गला, हत्या के बाद मुंबई भाग गया आरोपी

Sun, 28 Jul 2019 09:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के माखी थानाक्षेत्र में पांच दिन पूर्व किशोरी की हत्या उसके ही गांव में रहने वाले युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद वह मुंबई भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी को मुंबई के नासिक से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों हत्यारोपियों को हिरासत में ले चुकी पुलिस घटना के खुलासे के बिल्कुल करीब है।
विज्ञापन


माखी थानाक्षेत्र के माखी गांव के मोहल्ला बलारदेव निवासी रमाकांत रैदास की बेटी रानी (17) 23 जुलाई की शाम घर से गोलगप्पे खाने के लिए जाने की बात कहकर निकली थी। 24 जुलाई को उसका शव घर से दो किलोमीटर दूर जंगल में मिला था। रानी की हत्या गला रेतकर की गई थी।

 
विज्ञापन

पिता ने गांव के युवक अमरपाल पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपी अमरपाल के नंबर को सर्विलांस पर लगा उसकी धड़पकड़ की कोशिश शुरू की। आरोपी की लोकेशन पुलिस को मुंबई में मिली थी। पुलिस की तीन टीमों ने उसे नासिक से गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में युवक ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्यारोपी आरोपी युवक किशोरी से शादी करना चाहता था। 20 जुलाई को वह मुंबई से गांव आया था। उसने रानी को मिलने के लिए गांव के बाहर खेत पर बुलाया था। अमरपाल ने शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन रानी ने इन्कार कर दिया।

इस पर उसकी दोनों में बहस हुई और इसके बाद दोनों ने मिलकर किशोरी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के साथी को भी हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष नारदमुनि के अनुसार आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें