कानपुर के श्यामजीपुरम, कल्याणपुर में शनिवार को नौवीं कक्षा की छात्रा कान में लीड लगाकर मोबाइल से गाना सुनते हुए फांसी पर झूल गई। परिजन छात्रा के खुदकुशी करने की वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
श्यामजीपुरम निवासी बसंत कुमार प्राइवेट काम करते हैं। परिवार में पत्नी सुनीता, बेटे करन, अर्जुन और इकलौती बेटी किरन (15) हैं। किरन नौंवी कक्षा में पढ़ती थी। बसंत ने पुलिस को बताया कि दोपहर में वह और पत्नी काम पर निकले थे। दोनों बेटे भी घर के बाहर गए थे। उसी दौरान किरन ने मोबाइल की लीड कान में लगाई और गाना सुनते हुए दुपट्टे से टिन शेड के एंगिल के सहारे फांसी लगा ली।
दोपहर बाद भाई करन घर पहुंचा, तो दरवाजा भीतर से बंद था। किरन के आवाज देने पर किरन ने दरवाजा नहीं खोला, तो वह पड़ोसी के मकान की छत से अपने घर में पहुंचा। वहां देखा तो किरन फांसी पर लटकती मिली। थानाप्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि किरन के खुदकुशी करने की वजह परिवार के लोग नहीं बता सके हैं। जांच के बाद खुदकुशी का सही कारण सामने आ सकेगा।