फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghatampur: विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, पीआरवी के शीशे तोड़े

Tue, 24 Jan 2023 01:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
पीआरवी का शीशा टूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घाटमपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंचे पीआरवी जवानों पर युवक ने पथराव कर दिया। इस दौरान पीआरवी का शीशा टूट गया, हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मंगलवार सुबह रातेपुर गांव निवासी छोटू सिंह का चचेरा भाई वीरेंद्र गाली गलौज कर रहा था।

विज्ञापन


टोकने पर मारपीट पर आमादा हो गया। जिसपर छोटू ने यूपी 112 पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। कुछ देर बाद मौके पर पीआरवी 0407 पहुंची। पुलिसकर्मियों ने वीरेंद्र को समझाने की कोशिश की तो उसने जवानों पर पथराव कर दिया। जिसमे पीआरवी गाड़ी का पीछे का शीशा टूट गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें