प्राइमरी से उच्च शिक्षा तक के छात्रों को किताबों के जरिये धर्मांतरण कराने की साजिश रची जा रही है। शिकायतीपत्र में आधा दर्जन लोगों के नामों का उल्लेख भी किया। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के मुताबिक शिकायत के आधार पर रात को चर्च में छापा मारा गया। प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा की किताबें व एक स्कूल के सर्टिफिकेट बरामद हुए। वहीं, विदेशी फंडिंग, धर्मांतरण करने वालों को रुपये देने संबंधी कई संदिग्ध दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। पुलिस के मुताबिक चर्च के पास्टर अनिल मसीह ने बताया कि दस्तावेजों में धर्मांतरण के लक्ष्य का माहवार लेखाजोखा है, जो दक्षिण भारत स्थित मुख्यालय भेजा जाता है। उधर, एसीपी घाटमपुर दिनेश शुक्ला ने बताया कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।