फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी दुष्कर्म कांड: नवाब सिंह और नीलू पर लगेगा गैंगस्टर, जब्त होगी संपत्ति

Sat, 21 Sep 2024 10:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
नवाब सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी नवाब सिंह यादव और उसके छोटे भाई नीलू यादव पर पहले से दर्ज मुकदमों के आधार पर जल्द ही गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी का अनुमोदन मिलते ही संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू होगी। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास निकाल कर गैंगचार्ट तैयार किया गया है। उसे अनुमोदन के लिए डीएम के पास भेजा गया है।
विज्ञापन


दुष्कर्म के मुख्य आरोपी नवाब सिंह यादव, सह आरोपी नीलू यादव और पीड़िता की बुआ के खिलाफ पुलिस ने 450 पन्नों का आरोप पत्र तैयार कर न्यायालय में दाखिल कर दिया है। पॉक्सो कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 30 सितंबर निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें