राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से बुधवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जन-जन को गंगा के प्रति आस्थावान बनाने के लिए गंगा बैराज में 'गंगा रन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 350 लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वन संरक्षक कृष्ण कुमार सिंह द्वारा किया गया।
विज्ञापन
गंगा रन में बालक वर्ग से राकेश सैनी प्रथम, गोपाल द्वितीय, राजू यादव तृतीय, निखल चतुर्थ, सूरज पंचम एवं वीरेन्द्र छठवें स्थान पर रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में सपना ने प्रथम, राशि सिंह इस द्वितीय, पूजा नागर ने तृतीय, सरोजनी ने चतुर्थ, जूली ने पांचवां एवं शीला ने छठवां स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के विजेताओ को संसद देवेंद्र सिंह भोले सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री नीलिमा कटियार, जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर, प्रभागीय निदेशक अरिवन्द कुमार यादव, एडीएम सिटी अतुल कुमार ने विजेताओं को नगद राशि, पदक व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप निदेशक खेल मुद्रिका पाठक, यातायात स्पेक्टर राजवीर सिंह, अनिल सिंह, उमेश चन्द्र निगम आदि लोग मौजूद रहे।