नाबालिग के साथ दुष्कर्म रिपोर्ट दर्ज आरोपी गिरफ्तार
पनकी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बादशाह (30) युवती से जबरदस्ती संबंध बना रहा था और विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी देता था। परेशान होकर किशोरी ने परिजन को पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने शनिवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई।
रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया
पुलिस ने मामले में हीलाहवाली करते हुए दो दिन तक केस नहीं दर्ज किया। हालांकि मामला बढ़ता देख पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी पनकी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के साथ साथ पॉस्को एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।