वह दिल्ली में रहकर होटल में नौकरी कर रहा था। वहीं, जोनाथन मूलरूप से मिजोरम के वेंगठर निवासी था। यह दिल्ली यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा है। तुआन के बैंक खाते में 5.50 लाख का ट्रांजेक्शन मिला, जबकि जोनाथन के खाते से 16.50 लाख का ट्रांजेक्शन मिला है। क्राइम ब्रांच ने दोनों को चकेरी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जहां से जेल भेजा गया। विवेचक के अनुसार, उनके पूरे नेटवर्क को खंगालने का प्रयास किया जा रहा है।