Kanpur News: उन्होंने प्रशांत मांझी को बताया कि उनके बिठूर स्थित एसबीआई के खाते से 72 हजार रुपये की रकम निकल गई है। इस पर उसने खुद को साइबर सेल का अधिकारी बताने वाले युवक से बात कराई। उस युवक ने उनके दूसरे खाते से पेटीएम के जरिये 39400 रुपये की रकम पार कर दी।
अयोध्या में कमरा बुक कराने के नाम पर कानपुर निवासी व्यक्ति से 1.1 लाख रुपये की ठगी होगी। इंदिरा नगर स्थित गुलमोहर अपार्टमेंट निवासी राम बाला कृष्णन ने बताया कि नौ जनवरी से 11 जनवरी तक उन्होंने अयोध्या में ऑनलाइन रूम बुक करने के लिए होटल से संपर्क किया।
विज्ञापन
होटल के कर्मचारियों के दिए बार कोड दिया में तीन हजार की जगह 30 हजार रुपये भुगतान हो गया। वहां बात की, तो कर्मचारी वीरपाल, प्रशांत मांझी और मंजीत सिंह बिना पेमेंट किए 45 हजार ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट उनके मोबाइल पर भेज दिए। उन्होंने प्रशांत मांझी को बताया कि उनके बिठूर स्थित एसबीआई के खाते से 72 हजार रुपये की रकम निकल गई है।
साइबर सेल कर रहा है जांच
इस पर उसने खुद को साइबर सेल का अधिकारी बताने वाले युवक से बात कराई। उस युवक ने उनके दूसरे खाते से पेटीएम के जरिये 39400 रुपये की रकम पार कर दी। उन्होंने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि साइबर सेल की मदद से मामले की जांच कराई जा रही है।