Kanpur News: फैक्टरी कर्मी संगीता प्रजापति ने पुलिस को सूचना दी कि पति गुलाब चाकू लिए शराब के नशे में दरवाजे पर खड़े होकर चाकू से काटने की धमकी दे रहे हैं। मौके पर पुलिस पहुंची और शराबी को उठाकर थाने ले गई और शांति भंग में चालान कर दिया।
कानपुर के जूही में नशेबाज पति अपनी पत्नी और बेटी को घर में घुसने पर चाकू से काट डालने की धमकी दी। पत्नी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई और शांति भंग में चालान कर दिया। शाम को जमानत मिलने के बाद पति फिर घर पहुंचा और दोबारा चाकू लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। इस बार पुलिस ने खुद वादी बनकर आरोपी के पास से चाकू बरामद करने के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
परमपुरवा इलाके के तोतापुरवा की रहने वाली फैक्टरी कर्मी संगीता प्रजापति ने पुलिस को सूचना दी कि पति गुलाब चाकू लिए शराब के नशे में दरवाजे पर खड़े होकर चाकू से काटने की धमकी दे रहे हैं। मौके पर पुलिस पहुंची और शराबी को उठाकर थाने ले गई और शांति भंग में चालान कर दिया। आरोपी फिर शराब के नशे में घर पहुंचा और चाकू लेकर पत्नी व बेटी को मारने के लिए दौड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोबारा पकड़ कर आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया।